पीएम जन आरोग्य योजना के तहत मिलेगा 5 लाख का बीमा
भारत में स्वास्थ सेवाएं महंगी होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपना समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं. ऐसे लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मुफ्त इलाज की सुवधा देने के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की गई है. इसे प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना भी कहते है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में आयुष्मान भारत नेशनल प्रोटेक्शन योजना का ऐलान किया था. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ सेवा का लाभ देना है.
पीएम जन आरोग्य योजना के तहत हर साल पंजीकृत परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिसमें आपको सबसे पहले जन आरोग्य कार्ड बनवाना पड़ता है. उसके बाद इस योजना के तहत पंजीकृत किसी भी अस्पताल में आप अपना इलाज करवा सकते हैं. यह योजना जिन राज्यों में चलाई गई है वहां दूसरे राज्यों के कार्डधारी भी अपना इलाज करवा सकते हैं. इसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज किया जाता है. देशभर के 13 हजार से ज्यादा अस्पताल इसमें शामिल हैं. जहां कोई भी कार्डधारी अपना इलाज असानी से करवा सकता है.
पीएम जन आरोग्य योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए है. कोई भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार आवेदन कर सकता है.
आवेदन करने वाले लोगो की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
यह योजना बीपीएल परिवार इसके लिए योग्य हैं.
देश भर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पंजीकरण करने के लिए 50 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं. जो योजना के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं.
सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है – 14555
इस योजना में आने वाले सभी अस्पतालों से भी आपको कार्ड मिल सकता है. इसके लिए सभी जरुरी दस्तावेज लेकर आपको अस्पताल जाना होगा और वहां आपका पंजीयन हो जाएगा, जिसके बाद आपको कार्ड मिल जाएगा.
आप अपना नाम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://mera.pmjay.gov.in/search/eligible
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…