देश

मंदिर के लिए सहारनपुर के अस्मतउल्ला ने दान कर दी 1 बीघा जमीन, CM योगी से बताया प्रभावित

Shahjahanpur : सहारनपुर के एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है.जी हां, यहां के असमतउल्ला नामक व्यक्ति ने हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए अपनी एक बीघा ज़मीन दान कर दी . असमत उल्ला योगी आदित्यनाथ की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं जिसके चलते उन्होंने ये नेक कार्य किया है.असमतुल्ला की मानें तो हिंदू-मुस्लिम एकता की साझी विरासत और CM योगी प्रेरित होकर अपनी एक बीघा भूमि बजरंगबली हनुमान के नाम दान कर दी है.

सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश करते हुए तिलहर के हिंदू पट्टी के रहने वाले असमतउल्ला उर्फ बाबू ने कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए अपनी ज़मीन दान कर दी . मंगलवार शाम को एसडीएम (SDM) राशि कृष्णा को रजिस्ट्रार कार्यालय में दानपत्र की रजिस्ट्री की गई. एसडीएम (SDM) और तहसीलदार रजिस्ट्री के बाद असमतउल्ला के साथ मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचकर रजिस्ट्री के पेपर बजरंगबली के चरणों में अर्पित किए गए.

आपको बता दें कि लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग के पास कछियानी खेड़ा पर हनुमान मंदिर है. जहां हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बनने पर मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. मंदिर को रास्ते से पीछे स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है. इसका काम जोर-शोर से चल रहा है. मंदिर की स्थापना के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे की जमीन कम होने के कारण असमतउल्ला उर्फ बाबू की जमीन को खरीदने की योजना बनाई गई थी.बाद में पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के हस्तक्षेप पर CM के माध्यम से असमतउल्ला से बात की गई. इसके बाद भूमिस्वामी असमतउल्ला मंदिर के पीछे अपनी जमीन के रकबे में से एक बीघा जमीन मंदिर के नाम दान करने के लिए राजी हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago