पीएम किसान सम्मान निधि योजना
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत अपात्र पाए गए किसानों से अब तक 416 करोड़ रुपये की वसूली की है. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में दी.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. तब से अब तक सरकार ने किसानों को 19 किस्तों में 3.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. यह रकम सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाती है.
कृषि मंत्री ने बताया कि योजना की शुरुआत में राज्यों को किसानों का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी दी गई थी. यह प्रक्रिया विश्वास पर आधारित थी, जिसमें किसान स्वयं-प्रमाणन (self-certification) के आधार पर पंजीकरण कर सकते थे. उस समय कुछ राज्यों के लिए आधार सीडिंग को भी अनिवार्य नहीं किया गया था.
योजना का लाभ सही किसानों को मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किए. अब आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. इससे अपात्र लोगों को योजना का लाभ लेने से रोका जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय SaaS बाजार 2035 तक $100 बिलियन तक पहुंचने की संभावना
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…