Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Kisan Yojana: अपात्र किसानों से अब तक 416 करोड़ रुपये की वसूली

सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत अपात्र किसानों से 416 करोड़ रुपये की वसूली की. अब लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है.

PM Kisan Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत अपात्र पाए गए किसानों से अब तक 416 करोड़ रुपये की वसूली की है. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में दी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. तब से अब तक सरकार ने किसानों को 19 किस्तों में 3.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. यह रकम सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाती है.

शुरुआत में थी सरल पंजीकरण प्रक्रिया

कृषि मंत्री ने बताया कि योजना की शुरुआत में राज्यों को किसानों का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी दी गई थी. यह प्रक्रिया विश्वास पर आधारित थी, जिसमें किसान स्वयं-प्रमाणन (self-certification) के आधार पर पंजीकरण कर सकते थे. उस समय कुछ राज्यों के लिए आधार सीडिंग को भी अनिवार्य नहीं किया गया था.

कड़े नियम लागू किए गए

योजना का लाभ सही किसानों को मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किए. अब आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. इससे अपात्र लोगों को योजना का लाभ लेने से रोका जा सकेगा.


ये भी पढ़ें- रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय SaaS बाजार 2035 तक $100 बिलियन तक पहुंचने की संभावना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism