देश

Operation Sindoor: 33 देशों की यात्रा कर भारत लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों से पीएम ने की मुलाकात, सदस्यों ने बताये अपने अनुभव

ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत विभिन्न देशों में भेजे गए प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर मेजबानी की. इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद और राजनयिक थे. जिन्होंने पीएम मोदी से अपने अनुभव साझा किये. हालांकि इस भोज में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मौजूद नहीं थे. जबकि पीएम के साथ प्रतिनिधिमंडल सदस्यों का रात्रिभोज कार्यक्रम पहले से तय था.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का जवाब देने के लिए भारत सरकार ने 50 से अधिक सदस्यों वाले 7 प्रतिनिधिमंडल को दुनिया के विभिन्न देशों में भेजा था. जहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और विश्व शांति को लेकर भारत की प्रतिबद्धता जाहिर की.

सभी दलों के सांसद प्रतिनिधिमंडल में थे शामिल

बता दें कि, पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत ने 50 से अधिक सदस्यों वाले 7 प्रतिनिधिमंडल को दुनिया के विभिन्न देशों में भेजा था. जिसमें सभी दलों के सांसद शामिल थे. इनमें 4 प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनडीए गठबंधन के सांसद कर रहे थे. जिसमें दो बीजेपी, एक जदयू और एक शिवसेना का सांसद शामिल थे. वहीं तीन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विपक्षी दलों के सांसदों ने किया. जिसमें कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और डीएमके के एक-एक सांसद शामिल थे.

एस जयशंकर पहले ही कर चुके हैं प्रतिनिधिमंडल की तारीफ

विदेशों में पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद पर भारत के रुख को दुनिया के सामने रखने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही इस प्रतिनिधिमंडल की तारीफ कर चुके हैं. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वालों में भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, कांग्रेस से शशि थरूर, जदयू से संजय झा, द्रमुक की कनिमोझी, राकांपा (सपा) सुप्रिया सुले और शिवसेना से श्रीकांत शिंदे थे.

ये भी पढ़ें- NaMo App पर जन मन सर्वे: भारत के भविष्य को आकार देने की पहल, लोगों ने मोदी सरकार के काम-काज पर यूं दी राय

असदुद्दीन ओवैसी भी थे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

भारत सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर देश की एकता को दुनिया के सामने लाने के लिए इस प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजा था. जिसमें कांग्रेस के सांसद शशि थरूर से लेकर एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे विपक्षी नेता भी मौजूद रहे. जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति की वकालत की.

बता दें कि, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. जिसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किये. जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago