लीगल

सुप्रीम कोर्ट से वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट से भारतीय चिकित्सा पद्धति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी को फिलहाल राहत मिल गई है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के फैसले पर रोक लगा दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी की नियुक्ति को रद्द करते हुए उन्हें इस पद के लिए अयोग्य करार दिया था. जिसके खिलाफ वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है. दायर एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

हाई कोर्ट ने नियुक्ति को बताया अवैध

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि देवपूजारी आज पद से हटने वाले हैं, इसलिए हम यह सुनिश्चित करने के लिए हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा रहे है ताकि वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित न किया जाए. कोर्ट ने कहा कि वह इस सवाल पर विचार करेगा कि क्या वैद्य जयंत यशवंत देवपुजारी की पीएचडी योग्यता को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की वैधानिक रूप से निर्धारित योग्यता के बराबर माना जा सकता है या नही.

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने कहा कि सवाल यह है कि क्या उनकी पीएचडी स्नातकोत्तर के बराबर है. दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले डॉक्टर वेद प्रकाश त्यागी और डॉक्टर रघुनंदन शर्मा द्वारा दायर याचिकाओं के आधार पर यह फैसला सुनाया था. कोर्ट ने इस नतीजे पर पहुचा कि देवपूजारी के पास भारतीय चिकित्सा पद्धति से संबंधित किसी भी विषय में स्नात्कोत्तर डिग्री नहीं है. जैसा कि एनसीआईएसएम अधिनियम की धारा 4 (2) के तहत अनिवार्य है.

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि यदि किसी अयोग्य व्यक्ति को ऐसे महत्वपूर्ण वैधानिक निकाय के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति दी जाती है तो इसका बड़ी संख्या में छात्रों व भारतीय चिकित्सकों के हितों पर प्रतिकूल और गंभीर प्रभाव पड़ेगा.

कोर्ट ने कहा था कि आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रतिवादी 5 (देवपूजारी) की नियुक्ति को रद्द करने के लिए रिट वारंटों जारी किया जाता है. वही आयोग के वकील ने बताया था कि अध्यक्ष के चयन व नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल ने पेश की रिपोर्ट, बोले— हमने 237 गीगावाट की रिकॉर्ड पीक बिजली मांग को पूरा किया

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

4 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

7 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

18 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

20 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

28 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

32 minutes ago