देश

“युवाओं का गुनहगार है जंगलराज लाने वाला परिवार”, पीएम मोदी बोले- लालटेन की लौ के भरोसे INDI गठबंधन

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 6 मार्च को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर बेतिया पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने विकसित भारत, विकसित बिहार के तहत राज्य को हजारों करोड़ की सौगात दी. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जहां एक तरफ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला.

बिहार ने सदियों तक देश का नेतृत्व किया- PM

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित को करते हुए कहा कि ” बिहार वो धरती है, जिसने सदियों तक देश का नेतृत्व किया है. बिहार वो धरती है, जिसने एक से बढ़कर एक प्रतिभावान व्यक्तित्व मां भारती को दिए हैं. ये सच्चाई है कि जब-जब बिहार समृद्ध रहा है, तब भारत समृद्ध रहा है. इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना ही जरूरी है.”

जंगलराज वालों ने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया- पीएम

उन्होंने कहा, बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकसित बिहार से जुड़े हुए कार्यों में और भी तेजी आ गई है. आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपयों की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है. आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन. जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया. जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की. बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया.

“यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा”

PM मोदी ने बिना नाम लिए लालू यादव परिवार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “बिहार के मेरे नौजवान साथी दूसरे राज्यों के दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा. किस तरह एक-एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया? बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार यहां के युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया. ये NDA सरकार है, जो इस जंगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लाई है. NDA की डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि बिहार के युवा को यहीं बिहार में नौकरी मिले, रोजगार मिले. आज जिन हजारों करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उसके मूल में भी यही भावना है.

यह भी पढ़ें- UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की जेल, सियासी भविष्य पर मंडराया संकट

पीएम मोदी ने इंडिया अलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि “एक तरफ नया भारत बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ RJD, कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन, अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है. NDA की सरकार कह रही है कि हम हर घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं, लेकिन INDI गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के ही भरोसे है. जबतक बिहार में लालटेन का राज रहा, तबतक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago