देश

अतीक के कब्जे से मुक्त भूमि पर बने फ्लैट्स की चाबी सीएम ने लाभार्थियों को सौंपी, करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (30 जून) प्रयागराज पहुंचे. जहां उन्होंने लीडर प्रेस मैदान में 767.76 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही. वहीं सीएम ने शहर के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपी. इसके साथ ही सीएम ने लाभार्थियों से संवाद भी किया.

अतीक के कब्जे से मुक्त भूमि पर बने फ्लैट्स की चाबी सौंपी

गौरतलब है कि प्रयागराज के लूकरगंज की जिस भूमि पर माफिया अतीक अहमद का अवैध कब्जा था उसे माफिया के कब्जे से मुक्त करा कर सीएम ने यहां गरीबों के लिए आशियाने बनवाए हैं. प्रधानमन्त्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत तैयार इन 76 फ्लैट्स को लाभार्थियों को खुद सीएम उनके सपनो के आशियाने की चाबी सौंपी. मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 11:15 बजे विशेष विमान से प्रयागराज की रिज़र्व पुलिस लाइन पहुंचे. जहां से वह सीधे लूकरगंज के लिए रवाना हो गए. गरीबों के लिए 458.88 लाख की लागत से 1731 वर्गमीटर क्षेत्रफल में गरीबों के लिए आवास तैयार करवाया गया है.

यह भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की तैयारी में मोदी सरकार, मानसून सत्र में पेश कर सकती है प्रस्ताव, मचेगा सियासी घमासान

767.76 करोड की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देने के बाद वह वहां से सीधे लीडर प्रेस मैदान पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. यहा सीएम योगी ने 767.76 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इसमें 107.71 करोड़ की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 660.05 करोड़ की 197 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसमें सबसे अधिक परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की हैं जिनकी लागत 606.05 करोड़ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago