देश

PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं, स्वदेशी खरीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान

भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही, उन्होंने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं. भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं.”

इस दौरान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया.

देशवासियों के नाम अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “सुख, समृद्धि और आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि आपको स्वास्थ्य-धन प्रदान करें और माता लक्ष्मी आपके घर-आंगन को सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं वैभव से परिपूर्ण करें. इस धनतेरस ‘वोकल फॉर लोकल’ को खरीदारी का मंत्र बनाइए. स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाइए.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आरोग्य के देवता की कृपा आप सभी पर बनी रहे, सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है.”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में लिखा, “धनतेरस का पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उम्मीद और उन्नति का प्रकाश फैलाए. मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और भगवान धन्वंतरि आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली लाए, यही मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करता हूं.”

आईएएनएस

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago