वडोदरा में 28 अक्टूबर को C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज. (फोटो: IANS)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Linkedin पर भारत के रक्षा उद्योग और आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डालते हुए एक लेख लिखा है, जिसमें गुजरात के वडोदरा में C-295 विमान फैक्ट्री का जिक्र किया गया है. पीएम ने अपने इस लेख में बताया है कि भारत कैसे रक्षा क्रांति में उड़ान भर रहा है.
पीएम मोदी ने 28 अक्टूबर को एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है, जिसके बाद उन्होंने स्पेन सरकार के प्रमुख पेड्रो सांचेज के साथ वडोदरा में सी-295 विमान विनिर्माण परिसर के उद्घाटन का जिक्र करते हुए 2 साल में फैक्ट्री तैयार होने की बात कही है और भारत के लोगों की क्षमताओं की प्रशंसा भी है.
पीएम मोदी ने एक डेटा शेयर करते हुए लिखा है कि भारत की सफलता को अगर आंकड़ों में देखना है तो ये देखें…
इन आंकड़ों को शेयर करने के बाद पीएम मोदी ने लिखा कि संख्याओं के अलावा भी ऐसी चीजें हैं, जो हर किसी को बहुत खुश कर देंगी. उन्होंने लिखा कि हमारा संपूर्ण रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र बदल रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि हमारी युवा शक्ति की ताकत और कौशल तथा सरकार के प्रयासों के कारण हम निम्नलिखित प्रभाव देख रहे हैं:
पीएम मोदी ने बीते समय को याद करते हुए लिखा कि एक समय था जब हमारी सेना हथियारों और महत्वपूर्ण उपकरणों की कमी झेलती थी, लेकिन अब ये समय आत्मनिर्भरता का है. इस समय यात्रा पर हर भारतीय गर्व कर सकता है.
पीएम ने लिखा कि हमारे युवाओं, स्टार्टअप्स, निर्माताओं और इनोवेटर्स के लिए भारत का रक्षा क्षेत्र आह्वान कर रहा है. यह आपके लिए इतिहास का हिस्सा बनने का समय है. भारत को आपकी विशेषज्ञता और उत्साह की आवश्यकता है. इनोवेशन के लिए दरवाजे खुले हैं. नीतियां सहायक हैं और अवसर अभूतपूर्व हैं. हम सब मिलकर भारत को न केवल रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे, बल्कि रक्षा विनिर्माण में वैश्विक नेता भी बनाएंगे. आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…