दीपदान के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को प्रदर्शित करते योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ. इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) बनाया गया है. इसके साथ 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू आरती कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया.
इस दौरान राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीयों को जलाया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) ने कार्यक्रम का शुभारंभ पहला दीया जलाकर किया. उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे.
रामलला की मौजूदगी में बुधवार को पहला दीपोत्सव मनाया गया. सीएम योगी बुधवार शाम श्री राम मंदिर भी पहुंचे. सीएम योगी ने सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन किया, फिर उनके चरणों में श्रद्धा निवेदित की. इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलित किए. बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीये जलाए. वहीं मंदिर प्रांगण में हजारों दीप प्रज्वलित किए गए.
सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चल रहा है. दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता घाट, साउंड-लाइट शो के जरिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है. रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की. पहली बार 1,121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की. 1121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे. इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की. आरती से पहले मुख्यमंत्री ने मां सरयू की पूजा-अर्चना भी की.
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…