देश

देवभूमि को बड़ी सौगात: PM मोदी बोले- उत्तराखंड में 2 नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का समय बचेगा, यात्रा और सुगम होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले केंद्र सरकार ने देवभूमि को बड़ी सौगात दी. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर तक रोपवे परियोजना के निर्माण की मंजूरी दी गई. कैबिनेट के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे को मंजूरी मिलने से श्रद्धालुओं का वक्त बचेगा. साथ ही उनकी यात्रा और सुगम होगी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे को मंजूरी दी है. सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक इनके निर्माण से जहां श्रद्धालुओं का समय बचेगा, वहीं उनकी यात्रा और सुगम होगी. देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मिलेगा. इसके बाद हर्षिल में अपने परिवारजनों से संवाद करूंगा.”

उन्होंने आगे लिखा, ”मुखवा में पतित पावनी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं. यह पावन स्थल अपने आध्यात्मिक माहात्म्य और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इतना ही नहीं, यह ‘विरासत भी और विकास भी’ के हमारे संकल्प का एक अनुपम उदाहरण है.”

पीएम मोदी ने आखिर में लिखा, ”मुझे बहुत प्रसन्नता है कि देवभूमि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है. इससे जहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं होम स्टे सहित कई स्थानीय व्यवसायों को भी फलने-फूलने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं.”

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दो अलग-अलग रोपवे परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी देने पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बधाई हो उत्तराखंड. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्वतमाला परियोजना के तहत 4,081.28 करोड़ रुपए की धनराशि से सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और 2,730.13 करोड़ रुपए की धनराशि से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक (12.4 किमी) रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार. यह परियोजनाएं तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे यात्रा आसान और सुगम होगी. इससे यात्रा में लगने वाला समय भी बहुत कम होगा, जिससे तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.”

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

16 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago