देश

PM मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे, प्रदेश को देंगे 11 हजार करोड़ की सौगात

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी दो दिन के असम दौरे पर राजधानी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. उनके स्वागत में प्रटोकॉल के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि असम के लोग पीएम के स्वागत में 1 लाख दिए जलाएंगे. पीएम मोदी के स्वागत में ऐसा कार्यक्रम बेटनरी कॉलेज खानपारा में आयोजित होगा.

इन बड़ी योजनाओं का पीए मोदी करेंगे उद्घाटन

बता दें कि पीएम मोदी आज असम को 11 हजार करोड़ की बड़ी योजनाओं का इनॉगरेशन करेंगे. जिसमें 498 करोड़ की लागत से बनने वाला मां कामाख्या परियोजना, 358 करोड़ की एयरपोर्ट टर्मिलन सिक्स लेन, फुटबॉल स्टेडियम (831 करोड़) और चंद्रपुर में नया खेल परिसर (300 करोड़) के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी असम माला सड़क परियोजना के दूसरे संस्करण की शुरुआत भी करेंगे.

बता दें कि इस फेज में 43 नई सड़कें बनाई जाएंगी. जबकि 38 कंक्रीट के पुल बनाए जाएंगे. जिसमें कुल 3,444 करोड़ का निवेश होगा. गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज की जिस मेडिकल कॉलेज की नींव मोदी रखेंगे उसमें 3,250 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की शाम असम अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. जहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा-“असम की जनता ने गुवाहाटी में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वागत में 1 लाख दीप प्रज्वलित किए.”

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में अयोध्या-काशी से लेकर कश्मीर-गोवा तक की झलक

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

6 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

7 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

13 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

30 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

33 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

35 minutes ago