मनोरंजन

यार इतना घटीया पब्लिसिटी स्टंट… Poonam Pandey के भद्दे मजाक पर भड़के राखी सावंत समेत कई सितारे

Poonam Pandey Fake Death: बॉलीवुड की मशहूर एकट्रेस पूनम पांडे ने हाल ही में सर्वाइकल कैंसर से जुडी जागरुकता फैलाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी. पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर पूरी इडस्ट्री हिल गई थी. कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा था. वहीं अब पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं. पूनम पांडे के फेक डेथ स्टंट से लोग भी हैरान नजर आए. वहीं अब सेलेब्स ने इस मामले पर नाराजगी जताई है. अली गोन के साथ-साथ राखी सावंत और कुशल टंडन ने भी पोस्ट शेयर कर पूनम पांडे की इस हरकत पर भड़कते नजर आए हैं. इस सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है.

राखी सावंत ने जताई नाराजगी

राखी सावंत पूनम पांडे की काफी अच्छी दोस्त है लेकिन उनकी इन हरकतो की वजह से राखी गुस्से में दिखाई दीं. उन्होंने कहा-पूनम पाडे तू पागल है क्या, ऐसा पब्लिसिटी स्टंट कौन करता है यार मरने का, तू मीडिया वालों से खेली, फैंस से खेली, तू मेरे दिल से खेली. ये तूने क्या खिलवाड़ बना रखा है और फिर वीडियो बनाकर कर रही हैं कि I’m Alive मैं जिंदा हूं. कोई ऐसा भद्दा मजाक करता है क्या.’

आरती ने बताया घटिया पीआर स्टंट

एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पूनम पांडे के इस भद्दे मजाक पर नाराजगी जताई है. उन्होंने लिखा है कि- घृणित… यह जागरूकता नहीं है. जब मैं पैदा हुई तो कैंसर के कारण मैंने अपनी मां को खो दिया. कैंसर के कारण मैंने अपने पिता को खो दिया..मेरी माँ डॉक्टर से कहती थी, बचा लो. मेरा बच्चा अभी पैदा हुआ है और मेरा एक साल का बेटा है. आप जागरूकता नहीं फैला रहे हैं, आप झूठ फैला रहे हैं.

आरती सिंह ने आगे कहा कि- अस्पताल जाएं और खून से लथपथ लोगों को अपने जीवन के लिए लड़ते हुए देखें. यह स्वीकार्य नहीं है, आप सभी की भावनाओं के साथ खेल रही हैं, शर्म की बात है और यह चौंकाने वाली बात है कि लोग इस हद तक गिर सकते हैं.’ आपके लिए रेस्ट इन पीस सिर्फ एक शब्द की तरह है. जाओ और उन लोगों से पूछो जिन्होंने वास्तव में अपने परिवार और करीबियों को खोया है .. आप सोशल मीडिया का उपयोग जागरूकता नहीं बल्कि झूठ फैलाने के लिए कर रहे हैं .. घटिया पीआर स्टंट.’

अली गोनी

वहीं बिग बॉस फेम अली गोनी ने भी पूनम पांडे पर नाराजगी जताई है. उन्होंने लिखा कि- यह घटिया प्रचार स्टंट के अलावा और कुछ नहीं था.. क्या आप लोग सोचते हैं कि यह मजाक है? आपको और आपकी पीआर टीम का बहिष्कार किया जाना चाहिए, मैं कसम खाता हूं.. खूनी हारे हुए लोग और सभी मीडिया पोर्टलों के लिए हम यहां के लोगों ने आप पर भरोसा किया है, यही हमने विश्वास किया है.. आप सभी पर शर्म आती है.

शार्दुल पंडित

शार्दुल पंडित ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूनम पांडे के इस स्टंट पर रिएक्ट करते दिखाई दिए हैं. उन्होंने लिखा- ये अच्छा नहीं है @poonampandeyreal जो कोई भी इस विचार के साथ आया, जिसने भी आपको आश्वस्त किया, अच्छा नहीं जिसने सोचा कि यह एक अच्छी जागरूकता है. मजाक जैसा लगने की कीमत पर मैं प्रभावित हुआ, आहत हुआ, भटका हुआ, हारा हुआ और बहुत दुखी हुआ.उन्होंने आगे लिखा- जितना मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं कि आप जीवित हैं, मुझे इस तथ्य से नफरत है कि मुझे और कई लोगों को गहरी भावनाओं, दुख और उदासी से गुजरना पड़ा.

मैं इसे सोशल मीडिया पर क्यों उजागर कर रहा हूं क्योंकि यह किया गया था. किसी दिन मैं तुम्हें माफ कर दूंगा क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन इसका इजहार करना जरूरी है. इसे रोकने की जरूरत है. यह वह जागरूकता नहीं है जिसकी हमें आवश्यकता है, यह वह दर्द नहीं है जिसकी हमें आवश्यकता है. मैंने अपनी माँ को कैंसर के कारण खो दिया है, मैं अवसाद के बारे में बोलता हूँ. अब मैं इस तरह के स्टंट रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से बोलता हूं. इस तरह की खबर से किसी की जान भी जा सकती थी, वह जागरूकता कैसे होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

2 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

30 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

41 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

60 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

1 hour ago