देश

“भ्रष्टाचार करे ‘AAP’, शिकायत करे कांग्रेस…”, PM Modi बोले- कार्रवाई एजेंसी करती है और विपक्ष गाली मोदी को देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने के आरोपों पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले बेशर्मी के साथ ‘भ्रष्टाचारी बचाओ आंदोलन’ चलाने लगे. जिनको भ्रष्टाचार में सजा मिली हुई है, इनके साथ तस्वीरें निकालने में मजा आ रहा है. पहले हमसे पूछ रहे थे कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है और अब जब भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं, तो हंगामा कर रहे है.

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां करते हैं- PM

पीएम ने कहा, यहां चर्चा के दौरान केंद्र की जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए गए हैं. जांच एजेंसियों का सरकार दुरुपयोग कर रही है. भ्रष्टाचार करे आप, शराब घोटाला करे आप, बच्चों की क्लासरूम बनाने में घोटाला करे आप, पानी में घोटाला करे आप, आप की शिकायत करे कांग्रेस, आप को कोर्ट में घसीटकर ले जाए कांग्रेस और कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को. अब ये लोग साथी बन गए हैं. कांग्रेस अब ये बताए कि जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप के घोटाले के इतने सबूत देश के सामने रखे थे, क्या वे सबूत झूठे थे. ये ऐसे लोग हैं, जिनका दोहरा रवैया है. देश को ये बार-बार याद दिलाना चाहता हूं कि कैसा दोगलापन चल रहा है. ये लोग दिल्ली में एक मंच पर बैठ कर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हैं, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैलियां करते हैं.

ED-CBI की कार्रवाई पर हाय-तौबा करते हैं- PM

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि केरल में इनके ही शहजादे अपने ही एक सहयोगी के मुख्यमंत्री को जेल भेजने की अपील करते हैं. दिल्ली में ईडी, सीबीआई की कार्रवाई पर हाय-तौबा करते हैं. इनके शहजादे उसी जांच एजेंसी से केरल के सीएम को जेल भेजने की बात करते हैं. इसमें भी दोगलापन. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के साथ शराब घोटाला जुड़ा, यही आप पार्टी वाले ईडी से जेल भेजने की मांग करते थे. तब इनको ईडी बड़ी प्यारी लगती है. आज जो लोग जांच एजेंसियों को बदनाम कर रहे हैं, मैं उन्हें अपनी याददाश्त पर जोर डालने का आग्रह करता हूं.

यह भी पढ़ें- “मैं कांग्रेस के कुछ साथियों का हृदय से धन्यवाद…उनके मुंह में घी शक्कर…” जानें पीएम मोदी ने राज्यसभा में क्यों कही ये बात-Video

पीएम मोदी ने कहा कि पहले एजेंसियों का दुरुपयोग किस तरह से होता था, यह बताना चाहता हूं. पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव का बयान पढ़ा और कहा कि रामगोपाल जी, नेताजी कभी झूठ बोलते थे क्या. जरा भतीजे को भी बताएं कि राजनीति में कदम रखते ही भतीजे पर सीबीआई का फंदा लगाने वाले कौन थे. पीएम ने सुप्रीम कोर्ट की वह टिप्पणी भी याद दिलाई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago