अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो बाइडेन को शाम को 4 बजे के बाद काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा विदेश यात्रा या फिर ज्यादा देर तक काम करने से उन्हें थकान होने लगती है, जिससे उन्हें बोलने में भी दिक्कत होती है. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वे अगर दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो फिर अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे?
बता दें कि एक्सियोस की एक रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के एक कर्मचारी के हवाले से लिखा गया है कि बाइडेन 6 घंटे से ज्यादा काम नहीं कर पाते हैं. शाम को 4 बजे के बाद उन्हें थकान हो जाती है. जिससे उन्हें बोलने में भी परेशानी होती है.
गौरतलब है कि हाल ही में प्रेसीडेंशियल डिबेट में बाइडेन पर ट्रंप भारी पड़ते हुए दिखाई दिए थे. जिसके बाद से ही ये मांग उठने लगी है कि जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से खुद को बाहर कर लें. उनके स्वास्थ्य और उम्र को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं.
एक्सियोज की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाइट हाउस को इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि शाम को 4 बजे के पहले या फिर एक निश्चित समय के अंदर सभी मीटिंग को (जो बाइडेन के साथ होती हैं) खत्म कर लिया जाए. जिससे राष्ट्रपति बाइडेन ठीक से बात कर सकें. व्हाइट हाउस के कई अधिकारियों के अनुसार इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जो बाइडेन कई बार सुन्न हो जाते हैं, बोलने में समस्या आती है.
यह भी पढ़ें- अमेरिका में क्यों उठ रही है जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने की मांग? पढ़ें क्या है पूरा मामला
दूसरी ओर जो बाइडेन ने इस खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वे अगला कार्यकाल पूरा करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, हो सकता है कि मैं अब वैसे ना चल पाता होऊं जैसे पहले चला करता था. या फिर जैसा पहले बोलता था वैसा ना बोल पाऊं, लेकिन इसपर बहस करने की जरूरत नहीं है. मुझे पता है कि मैं क्या कर सकता हूं? उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता कि वह पूरी क्षमता से सेवा नहीं कर सकते तो वह चुनाव लड़ने के बारे में न सोचते.
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…