देश

फैसला देने वाली अदालतों पर उठाए जा रहे सवाल- विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- कुछ दलों ने भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा है

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे. यहां बीजेपी के आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि आज जांच एजेंसियों पर सवाल उठाया जा रहा है. सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं और इनकी जड़े हिल गई हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है. जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है. कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद केंद्र पर निशाना साध रही है. वहीं विपक्ष अक्सर जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाता रहा है. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में विपक्ष को आड़े हाथों लिया.

भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है- PM

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है. PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार (2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई. इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है.

उन्होंने कहा, “हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो. इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि BJP एक व्यवस्था है, बीजेपी एक विचार है, बीजेपी एक संगठन है, बीजेपी एक आंदोलन है. बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है.

कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला. लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया. आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया भाजपा के नए आवासीय परिसर और सभागार का उद्घाटन, परिसर बनाने वाले श्रमवीरों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाएगी. हम वो दल है जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

5 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

6 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

6 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago