देश

राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस के मशाल मार्च को पुलिस ने रोका, हरीश रावत समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

Loktantra Bachao Mashaal Shanti March: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतर आई है. कांग्रेस ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ का आह्वान किया था. इस बीच लाल किले पर जमा हुए कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को लाल किला जाने से रोक दिया गया है. कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि मशाल मार्च को रोकने के लिए पुलिस लगाई गई थी. कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “‘सत्य’ और ‘सत्याग्रह’ से डर गया तानाशाह. कांग्रेस के शांतिपूर्ण ‘मशाल मार्च’ को रोकने के लिए लाल किले के पास भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई. दिल्ली के कोने-कोने से कांग्रेस के साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है.”

कांग्रेस का यह मार्च टाउन हाल तक जाने वाला था लेकिन दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर एकत्र कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सांसदी जाने के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है. वहीं सदस्यता रद्द किए जाने के बाद राहुल गांधी को उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Kidnapping Case: अशरफ को क्यों छोड़ा, वो अतीक से भी ज्यादा खूंखार- माफिया का भाई बरी हुआ तो पूजा पाल का आया बड़ा बयान

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन

बता दें कि ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया था. सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है. हालांकि, राहुल गांधी 30 दिनों के भीतर इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं. इस बीच, लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को निरस्त कर दिया है. कांग्रेस पार्टी इस फैसले के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रही है. कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया है. जबकि बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस नेता की सदस्यता उनके बार-बार अपमानजनक बयान दिए जाने के कारण गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

5 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

14 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

45 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

1 hour ago