देश

पीएम मोदी CLEA-CASGC 2024 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल, बोले- कानूनों का हो रहा आधुनिकीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (CLEA) – कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (CASGC) 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और CJI डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 का हिस्सा बना. इससे अफ़्रीका के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में काफ़ी मदद मिलेगी.

आप अतुल्य भारत का पूरा अनुभव लें- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अतुल्य भारत का पूरा अनुभव लें. यहां अफ़्रीका से अनेक लोग आए हैं. अफ्रीकी संघ के साथ भारत के विशेष संबंध हैं. हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 का हिस्सा बना. इससे अफ़्रीका के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी.”

“बेहतर तालमेल तेजी से न्याय प्रदान करता है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कभी-कभी एक देश में न्याय सुनिश्चित करने के लिए अन्य देशों के साथ काम करने की आवश्यकता होती है. जब हम सहयोग करते हैं तो हम एक-दूसरे के सिस्टम को बेहतर ढंग से समझते हैं. बेहतर समझ बेहतर तालमेल लाती है और बेहतर तालमेल तेजी से न्याय प्रदान करता है.”

कानूनी शिक्षा को समय के साथ ढलने की जरूरत- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कानूनी शिक्षा को भी बदलते समय और प्रौद्योगिकियों के अनुरूप ढलने की जरूरत है. हमारा ध्यान अपराध के नवीनतम रूपों को समझने पर है. हमें बड़े अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर के साथ युवा कानूनी पेशेवरों की मदद करने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान, बोले- मेरे लिए भावुक क्षण

“अब नागरिकों में भय के बजाय आश्वासन की भावना है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “भारत वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए कानूनों का आधुनिकीकरण भी कर रहा है. अब तीन नए कानूनों ने 100 साल से अधिक पुराने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों की जगह ले ली है. पहले सजा और दंडात्मक पहलुओं पर ध्यान था, अब ध्यान न्याय को प्रोत्साहित करने पर है. इसलिए नागरिकों में भय के बजाय आश्वासन की भावना है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

2 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

27 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

36 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

54 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

59 minutes ago