आईपीएल

Bharat Jodo Nayay Yatra: ‘किसान, गरीब और युवा…हर वर्ग के साथ हो रहा अन्याय’, राहुल गांधी बोले- सिर्फ अडानी के साथ हो रहा न्याय

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंची है. झारखंड में यात्रा का आज (3 फरवरी) दूसरा दिन है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने गोड्डा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में युवा, किसान और कमजोर वर्ग के साथ ये सरकार अन्याय कर रही है.

यात्रा का मकसद नफरत को खत्म करना है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गोड्डा की जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य देश से नफरत को खत्म करना है. बीजेपी और आरएसएस देश में अपनी विचारधारा के जरिए नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. एक-दूसरे को धर्म के नाम पर लड़ा रहे हैं. इसलिए हमें एकजुट होना होगाा. पूरे देश में बीजेपी की सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हिंदुस्तान में ‘अडानी’ नाम लिया जाता है तो लोगों को बात एक सेकंड में समझ आ जाती है… जो आपकी पूंजी है वो नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडानी को एक के बाद एक दिए जा रहे हैं. हम जमीन अधिकरण बिल लाए…प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन अधिकरण बिल को रद्द किया…सब लोगों के खिलाफ कहीं न कहीं अन्याय हो रहा है…अडानी के लिए न्याय किया जा रहा है और बाकी लोगों के लिए अन्याय किया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान, बोले- मेरे लिए भावुक क्षण

सीएम चंपई सोरेन भी यात्रा में हुए शामिल

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार (2 फरवरी) को दाखिल हुई थी. इस दौरान राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने झारखंड में हुए सियासी उथल-पुथल होने के पीछे बीजेपी का हाथ बताया. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी भले ही ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ खड़ा हुआ और उनकी साजिश की कोशिशों को नाकाम किया. राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago