पीएम मोदी
Prime Minister Narendra Modi Visit To UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में होंगे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी आजमगढ़, मऊ, अम्बेडकर नगर, जौनपुर, बलिया, गोरखपुर के लिए बड़ी सौगात देंगे. वह आजमगढ़ के मंदुरी में पहले प्लेन की उड़ान के साक्षी होंगे. इस जगह को दुर्वासा ऋषि के पौराणिक इतिहास से जोड़कर देखा जाता है.
भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दुर्वासा ऋषि की भूमि पर आगमन से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयास को साकार स्वरूप प्रदान कराया है. आबादी के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, ऐसे में यहां कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या अभी तक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, राज्य में 19449 मजरे ऐसे हैं जिनके अन्तर्गत बिजली 2,51,487 परिसरों तक बिजली पहुंचना बाकी रह गया है.
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर हो रहे फैलाव एवं विकास के कारण कुछ मजरे व आवास, जो अभी तक अविद्युतीकृत रह गये हैं उनके विद्युतीकरण की समस्या से लोअर—मिडिल क्लास एवं गरीब तबके के लोग परेशान हैं. जिन्होंने येन—केन तरीके से आवास तो बना लिया था, लेकिन बिजली के तार उनके घर तक नहीं पहुंच पाए थे. जिसकी वजह से उन्हें तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है. बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं भारत सरकार के विद्युत विभाग के सचिव के साथ कई बार बातचीत की. उम्मीद की जा रही है कि अब लोगों को विद्युतीकरण का लाभ मिलेगा.
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि राज्य में बचे हुए अविद्युतीकृत मज़रों एवं आवासों के विद्युतीकरण की योजना को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है. भारत सरकार ने इनके लिए 917 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के अविद्युतीकृत ग्रामीण इलाक़ों, गाँवों, मज़रों और आवासों में रोशनी पहुंचेगी व ग़रीबों, वंचितों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन में खुशहाली आयेगी. साथ ही उत्तर प्रदेश संपूर्ण रूप से विद्युतीकृत राज्य बन जाएगा.
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…
Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…