देश

“तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई टच करने की”, फ्लाइट में बेटी को छूने पर बौखलाया लड़की का पिता, सामने वाले की लगा दी क्लास

Vistara Flight: आजकल फ्लाइट्स के अंदर की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसे ही एक विस्तारा की फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अन्य दो यात्रियों के साथ बहस करता हुआ नजर आ रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटना 25 जून की है, लेकिन वीडियो इसका अब सामने आया है. विस्तारा की यह फ्लाइट मुंबई से देहरादून जा रही थी. इस दौरान बीच में ही दो लोगों के बीच में जमकर बहस हो गई. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी सीट से खड़ा होकर दो लोगों पर चिल्ला रहा है.

वीडियो में सुना जा सकता है, कि शख्स बार-बार कह रहा है कि “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी बेटी को टच करने की”, लड़की का पिता दूसरे यात्रियों पर यह आरोप लगा रहा है कि उन्होंने मेरी बेटी को टच किया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, एक फैमिली फ्लाइट में सफर कर रही थी. इसी दौरान बेटी ने अपनी आगे वाली सीट पर पैरों से धक्का मार दिया या गलती से लग गया. जिसके बाद आगे की सीट पर बैठे हुए शख्स ने लड़की से कहा कि क्या तुम्हे मैनर्स नहीं हैं. इसके बाद लड़की चिल्लाना शुरू कर देती है. इस बात से लड़की के माता-पिता नाराज हो जाते हैं और वह उन यात्रियों पर चिल्लाने लगते हैं साथ ही उन लोगों पर बेटी को टच करने का आरोप लगाते हैं. इस लड़की की मां भी बहस करती हुई नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें- बेरोजगार इंजीनियर बेटे का खूनी खेल; अपनी ही मां की रॉड से पीटकर की हत्या, 3 साल के भतीजे को छत से फेंका, जानें पूरा मामला

विस्तारा की तरफ से क्या कहा गया

वायरल वीडियो में दोनों शख्सों की लड़ाई के बीच में एयर होस्टेस मामले को शांत कराने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन मामला शांत नहीं हुआ तो उन्होंने फ्लाइट के कैप्टन को बुलाने की बात कही. घटना का वीडियो सामने आने के बाद विस्तारा फ्लाइट के तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि, “इस घटना में 25 जून, 2023 को मुंबई से देहरादून तक विस्तारा की उड़ान UK 852 पर दो यात्रियों के बीच बहस हुई. जिसे विस्तारा के केबिन क्रू ने शांती तरीके से सुलझा लिया। बाकी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago