देश

दिवाली के दिन सीमा पर तैनात जवानों से बोले पीएम मोदी- जहां आप हैं, वहीं है मेरा त्योहार

PM Modi On Diwali : पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल के लेप्चा पहुंचे हुए हैं. यहां उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. मैं सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.” लेप्चा में पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश में शांति का वातावरण बना रहे और इसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका है. भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह अटल और अडिग खड़ी हैं.”

पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है. जहां आप हैं, वहीं मेरा त्योहार है. उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है. पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्य निष्ठा की पराकाष्ठा है.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2023: राममय हुई अयोध्या… एक साथ जले 22 लाख से ज्यादा दीपक, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है. आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है. उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है और देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब संकल्प भी हमारे होंगे, संसाधन भी हमारे होंगे अब हौंसले भी हमारे होंगे , हथियार भी हमारे होंगे. अब दम भी हमारा होगा कदम भी हमारे होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago