Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिवाली के दिन सीमा पर तैनात जवानों से बोले पीएम मोदी- जहां आप हैं, वहीं है मेरा त्योहार

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है.

हिमाचल के लेप्चा में जवानों के बीच पीएम मोदी

हिमाचल के लेप्चा में जवानों के बीच पीएम मोदी

PM Modi On Diwali : पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल के लेप्चा पहुंचे हुए हैं. यहां उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. मैं सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.” लेप्चा में पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे अहम समय में यह बहुत जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश में शांति का वातावरण बना रहे और इसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका है. भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह अटल और अडिग खड़ी हैं.”

पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है. जहां आप हैं, वहीं मेरा त्योहार है. उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है. पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्य निष्ठा की पराकाष्ठा है.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2023: राममय हुई अयोध्या… एक साथ जले 22 लाख से ज्यादा दीपक, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है. आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है. उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है और देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब संकल्प भी हमारे होंगे, संसाधन भी हमारे होंगे अब हौंसले भी हमारे होंगे , हथियार भी हमारे होंगे. अब दम भी हमारा होगा कदम भी हमारे होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital