देश

UP: जब साथ की जरूरत तब तलाक की अर्जी क्यों दे रहे हैं बुजुर्ग? लखनऊ में आए सबसे अधिक मामले

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 50 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के तलाक मांगने के केस में लगातार इजाफा हो रहा है. अलीगढ़ में एक साल में 50 साल से ज्यादा उम्र के 13 बुजुर्गों ने तलाक की अर्जियां दाखिल की हैं. वहीं अलीगढ़ के 75 साल के बुजुर्ग का अपनी पत्नी से तलाक मांगने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी से तलाक मांगा है. बताया जा रहा है कि बेटे को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था. जिसके बाद से दोनों के बीच में लड़ाई चल रही थी. यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों एक ही घर में रहते हैं. लेकिन पति नीचे वाले फ्लोर पर रहता है और अपने ऊपर वाले फ्लोर पर रहती हैं. वहीं दूसरे मामले में एक महिला ने शादी के 43 साल बाद अपने पति से तलाक मांगा है.

वहीं आगरा में पेंशन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. जिसके चलते 65 साल के पति ने शादी के 45 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक मांगा है. पति को रिटायर हुए 5 साल हो गए हैं. लेकिन अभी तक अपनी पत्नी को वेतन की सही जानकारी नहीं दी है. वहीं एक और मामले में शादी के 28 साल बाद पत्नी ने अपनी पति से तलाक मांग लिया. क्योंकि पति ने अपनी पत्नी के ऊपर थूक दिया. जिसको लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया था और नौबत तलाक तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें-  Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी केसरी पगड़ी पहने पहुंचे अमतृसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ और गोरखपुर में नहीं थम रहे केस

लखनऊ के परिवारिक न्यायालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2022 में 50 से 60 साल की उम्र के 400 केस, 60 से 70 के बीच उम्र के 65 मामले तलाक की अर्जियों में आए हैं. इस साल 2022 में अभी 20 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें से चार मामले 60 साल के उम्र से ऊपर के बुजुर्गों के हैं.

गोरखपुर में तलाक के कुल केस 646 सामने आए हैं. जिसमें से 386 मामले  50 साल से ऊपर के लोगों के हैं. 50 प्रतिशत से ज्यादा बुजुर्गों के केस देख न्यायिक अधिकारी भी हैरान रहे गए.

‘तलाक सभ्य समाज का हिस्सा नहीं’

वहीं एक फैमिली कोर्ट के काउंसलर योगेश सारस्वत ने बताया कि तलाक सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है. लेकिन, हैरानी होती है कि अब बुजुर्ग लोग तलाक के लिए अर्जियां दाखिल कर रहे हैं. बढ़ते तलाक के मामलों को लेकर योगेश सारस्वत ने कहा कि हमें उम्मीद होती है कि इस उम्र में सभी अपने बीच विवाद भुलाकर एक साथ जीवन जिए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

39 seconds ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

31 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

40 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

41 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago