देश

“मेरे मित्र…” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कही ये बात

Attack on Donald Trumph: अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया है. अपने दोस्त पर हुए हमले को लेकर उन्होने गहरी चिंता जताई है. पीएम मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस हमले की निन्दा की है.

पीएम मोदी ने कहा है, “मेरे मित्र और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों और घायलों के परिवार वालों के साथ हैं.”

ये भी पढ़ें-USA: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली…मचा हड़कंप; बंदूकधारी सहित दो लोगों की मौत-Video

बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके कान के पास से खून बहता हुआ निकल रहा है. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि वह इस घटना में घायल हुए हैं. उनको तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है. रिपब्लिकन पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें व्हाइट हाउस के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के लिए सम्मेलन शुरू करने वाली थी, उससे ठीक एक दिन पहले उन पर हत्या का प्रयास किया गया.

गोली लगने पर जमीन पर गिर पड़े ट्रंप

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गोली लगने के बाद ट्रंप जमीन पर गिर पड़े. सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें बचाने के लिए ट्रंप को घेर लिया और फिर उन्हें अंदर ले गए. पूर्व राष्ट्रपति के चेहरे के दाहिने हिस्से से खून बह रहा था. जब उन्हें ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने हवा में हाथ उठाया. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया. गोली चलाने वाले शूटर को उसी वक़्त गोली मार दी गई है. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शूटर रैली स्थल के बाहर एक इमारत में छिपा था. रैली में आए लोगों में से एक की मौत हो गई है तो वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

11 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

21 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

30 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

46 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

3 hours ago