उत्तर प्रदेश

Ayodhya: सरयू आरती स्थल पर 10 करोड़ रुपए से साकार होगी ये बड़ी योजना…भक्तों को आरती दर्शन में नहीं होगी मुश्किल

Ayodhya: भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होने के साथ ही अयोध्या लगातार विकास के पंख लगाकर उड़ रही है. बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी. 23 जनवरी से भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे, तभी से बड़ी संख्या में लगातार मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तो वहीं भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन मंदिर से लेकर सरयू तट तक कुछ न कुछ सुधार किया जा रहा है.

इसी क्रम में अब सरयू पर होने वाली आरती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सरयू तट पर होने वाली आरती के दर्शन सभी भक्तों को नहीं हो पाते हैं. इसको देखते हुए यहां वाटर स्क्रीन लगाए जाने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें-दशहरी और चौसा के बीच अमेरिका के दामी एटकिन्स व श्रीलंका का मैगीफेरा आम…चौंक गए न आप! यूपी के इस बाग में 352 किस्में

इस योजना को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने कहा, “सरयू आरती स्थल पर एक वाटर स्क्रीन लगाए जाने की योजना है. वहां जब आरती होती है तो लोग उसको सही से नहीं देख पाते इसलिए इस तरह की योजना बनाई गई है.” उन्होंने इस योजना की खासियत बताते हुए कहा कि इसमें 3 स्क्रीन होंगी, उसमें साउंड सिस्टम भी होंगे. यह लगभग 10 करोड़ रुपए की योजना है. हमने इस योजना को तीर्थ विकास परिषद की कार्य योजना में सम्मिलित कराया है.”

छत्तीसगढ़ के सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ किया दर्शन

बता दें कि जबसे राम मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले गए हैं तबसे आम जनता के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी लगातार अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या धाम पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. वह छत्तीसगढ़ से विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे. इस दौरान “छत्तीसगढ़ के भाचा राम जय श्री राम जय श्री राम” के नारे लगाए जा रहे थे. इसी के साथ ही उन्होंने श्री रामलला को उपहार के तौर पर शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर और जल, सीताफल विष्णु भोग का चावल और अनरसा के साथ ही करी लड्डू और कोसे के वस्त्र भेंट किए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

12 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

37 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

38 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

53 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

1 hour ago