देश

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर PM Modi ने जताया शोक, बोले- भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे मनोज जी

मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का आज (4 अप्रैल) मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है. मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ. वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था. मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

1957 में फिल्मी करियर की शुरुआत

मनोज कुमार ने 1957 अपना फिल्मी करियर शुरू किया. उन्होंने फैशन फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया. 1965 का साल मनोज कुमार के लिए गेमचेंजर साबित हुआ. इस साल आई उनकी फिल्म शहीद ने करियर में चार चांद लगा दिए. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक उन्होंने हिट फिल्में देकर कामयाबी का परचम लहराया. उनकी फिल्मों के गाने दर्शकों के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं. जब भी देशभक्ति गानों की बात होती है तो उनके गानें, मेरे देश की धरती सोना उगले, भारत का रहने वाला वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं…जैसे गाने लोगों की जुबां पर आ जाते हैं.

यह भी पढ़ें- देशभक्ति की फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, गम में डूबी पूरी फिल्म इंडस्ट्री

कई पुरस्कारों से हुए सम्मानित

आपको बता दें कि मनोज कुमार ने क्रांति, उपकार, पूरब-पश्चिम, चांद, हनीमून, कांच की गुड़िया, पिया मिलन की आस, सहारा, सुहाग सिंदूर और रेशमी रुमाल जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उन्हें नेशनल अवॉर्ड के साथ-साथ पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

22 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

32 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

32 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

1 hour ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago