बीते 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सीबीसीआई सेंटर परिसर में आयोजित एक क्रिसमस समारोह में भाग लिया था. (फोटो: PIB)
PM Narendra Modi Extends Christmas Greetings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (25 दिसंबर) को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर कहा, ‘आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं. प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं.’ प्रधानमंत्री ने बीते सोमवार (23 दिसंबर) को कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में अपनी भागीदारी के मुख्य अंश भी साझा किए. कार्यक्रम में अपने भाषण में मोदी ने ईसा मसीह की शिक्षाओं के अनुरूप प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया.
इससे पहले बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का महत्व प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं का केंद्र है. उन्होंने लोगों से इन मूल्यों को मजबूत करने का भी आग्रह किया. कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने हिंसा और सामाजिक विघटन पर दुख व्यक्त किया और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.
जर्मनी में क्रिसमस बाजार पर हुए हमले और श्रीलंका में 2019 के ईस्टर बम विस्फोटों सहित अतीत की त्रासदियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने ऐसे खतरों से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया.
यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने सीबीसीआई मुख्यालय में किसी कार्यक्रम में भाग लिया है. पीएम मोदी ने कहा था, ‘यह मेरे लिए बहुत संतोषजनक क्षण था, जब हम एक दशक पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को सुरक्षित वापस लाए थे. वह आठ महीने तक वहां फंसे रहे और बंधक बनाए गए. हमारे लिए ये सभी मिशन केवल राजनयिक मिशन नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों को वापस लाने की भावनात्मक प्रतिबद्धता है.’
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस द्वारा कार्डिनल नियुक्त किए जाने पर जॉर्ज कूवाकड को बधाई दी और इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया. 1944 में स्थापित कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया देश भर में कैथोलिक समुदाय के साथ मिलकर काम करता है तथा एकता और सेवा को बढ़ावा देता है.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…
अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा…