देश

PM मोदी ने आदिवासियों को दी बड़ी सौगात, जारी की पीएम-जनमन के तहत पहली किस्त, लाभार्थी मनकुमारी से की बातचीत

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान मंत्री आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो ने कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम-जनमन के तहत PMAY(G) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की. वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपुर, छत्तीसगढ़ में प्रधान मंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की लाभार्थी मनकुमारी के साथ बातचीत की. पीएम से बातचीत के दौरान मनुकुमारी काफी खुश दिखीं.

अयोध्या में दिवाली मनाई जा रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि, “इस समय देश में उत्सव का माहौल है. उत्तरायण, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू. एक तरफ जब अयोध्या में दिवाली मनाई जा रही है, तो दूसरी तरफ मेरे एक लाख अत्यंत पिछड़े आदिवासी भाई-बहन, जो मेरे परिवार के सदस्य हैं, अपने घर पर दिवाली मना रहे हैं, ये अपने आप में मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी है. आज उनके बैंक खाते में पक्के मकान के लिए पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं. मैं इन सभी परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उन्हें मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.”

इसे भी पढें: ‘सीताजी के साथ श्रीराम पधारेंगे…’ मुस्लिम लड़की बतूल जहरा का भजन सोशल मीडिया पर वायरल, देखें Video

जनजातीय गौरव दिवस पर शुरु हुई थी योजना

अंतिम मील पर अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के अंत्योदय के दृष्टिकोण की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप, 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए पीएम-जनमन की शुरुआत की गई थी.

लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट वाला पीएम-जनमन, 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य पीवीटीजी घरों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार करना और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच बनाना है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

1 hour ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

2 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

2 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

3 hours ago