देश

PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, पहली हरित नौका को दिखाई हरी झंडी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थूथुकुडी में हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई.

कार्यक्रम में मोदी ने कहा, “आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया है. यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है.”

तमिलनाडु लिख रहा थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय 

वहीं इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज तमिलनाडु थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है. कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है. यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इन परियोजनाओं में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी देखने को मिलेगी.”

UPA सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है, सत्य कड़वा होता है. मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं. यह परियोजनाएं जो मैं आज लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी. आज जो यहां सत्ता में बैठे हैं वे लोग तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी.”

यह नया भारत है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है. यह नया भारत है.”

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए हरियाणा से पहुंचे शिमला

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

34 minutes ago

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

1 hour ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

2 hours ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago