लैंड फॉर जॉब स्कैम.
Land for Job Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने इस मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को रेगुलर जमानत दी है. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने चारों को सशर्त जमानत दी है.
अदालत ने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया. इसलिए नियमित जमानत याचिका को खारिज करने की वजह नहीं दिख रही है. ऐसे में आरोपियों को नियमिक जमानत दी जाती है. ईडी ने तीनों की नियमित जमानत याचिका पर जवाब दाखिल किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से कहा कि अगर इन लोगों को जमानत दी जा रही है तो अपराध की गंभीरता को देखते हुए शर्तों के साथ जमानत दी जाए. वहीं, ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि वो जमीन के बदले नौकरी मामले में दो हफ्ते के भीतर अंतिम आरोप पत्र दाखिल करेगी. अदालत ने ईडी को 14 मार्च को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कहा है.
बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मिसा भारती जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार (28 फरवरी) को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची थीं. इस मामले में कोर्ट ने पहले चारों आरोपियों अंतरिम जमानत दी थी. साथ ही कोर्ट ने एक लाख रुपये का बॉड भरने के लिए कहा था. सीबीआई की चार्जशीट पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस मामले में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी सहित दो बेटियां मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी आरोपी हैं.
जानकारी रहे कि बीते महीने 29 जनवरी को ईडी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से तकरीबन 10 घंटे तक पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय ने उस वक्त लालू यादव से पूछा था कि कितने लोगों को नौकरी के लिए जमीन ली गई और उन्हें कहां-कहां नौकरी दी गई. जमीन पहले बेनामी कंपनियों के नाम पर ली गई थी. जिसकी निदेशक लालू यादव की पत्नी, बेटा, बेटियां समेत कई अन्य करीबी भी थे. ईडी ने इस संबंध में पूछा कि इसकी सच्चाई क्या है?
ईडी ने इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर 4751 पन्नों की चार्जशीट लेकर आई थी. इसके अलावा ईडी हृदयानंद चौधरी जो कि राबड़ी देवी की गौशाला का पूर्व कर्मचारी है, के बयान को भी लेकर आई थी.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, पहली हरित नौका को दिखाई हरी झंडी
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले जानिए यादव समाज की सियासी ताकत…
बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…
Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…