Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए हरियाणा से पहुंचे शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज बुलाया गया है. भाजपा विधानसभा में बजट पेश होने के बाद इसे पारित कराने पर मतविभाजन के लिए दबाव बना रही है.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छह विधायक विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए हरियाणा से शिमला पहुंच चुके हैं. विधायकों ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की और इसके बाद हरियाणा के एक होटल में रह रहे थे, बुधवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के लिए शिमला के लिए रवाना हो गए. इससे पहले मंगलवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया था कि विपक्षी नेता मतगणना अधिकारियों के काम में बाधा डाल रहे हैं और 5-6 कांग्रेस विधायकों को सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के काफिले में ले जाया गया.”

गिर सकती है हिमाचल की कांग्रेस सरकार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज बुलाया गया है. भाजपा विधानसभा में बजट पेश होने के बाद इसे पारित कराने पर मतविभाजन के लिए दबाव बना रही है. अगर कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाई तो राज्य में सरकार गिर जाएगी. 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं.

वहीं आज जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की. यह बैठक सत्तारूढ़ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के हर्ष महाजन से हारने के एक दिन बाद हुई है, जबकि कांग्रेस को राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत प्राप्त है.

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने जताई बीजेपी विधायकों को सस्पेंड करने की आशंका

हर्ष महाजन ने किया बड़ा दावा

इस बीच, विजयी भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को लगता है कि भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी के लिए मुख्य स्थिति में है. बीजेपी के राज्यसभा विजेता उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा “भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं. मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए. अगले कुछ घंटों में स्थिति बदलने वाली है और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी. अगले 10-20 सालों तक कांग्रेस यहां सत्ता में नहीं आने वाली है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital