पीएम मोदी गोवा विजिट.
PM Modi Goa Visit: आज प्रधानमंत्री मोदी का गोवा दौरा है. पीएम मोदी यहां ओएनजीसी की सर्वाइकल सेंटर और इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे जो 9 फरवरी तक चलेगा. इसके अलावा पीएम मोदी दुनिया की लीडिंग तेल और गैस कंपनियों से सीइओ के साथ चर्चा भी करेंगे. वहीं दोपहर 2.45 बजे विकसित भारत और विकसित गोवा 2047 के एक कार्यकम में भी हिस्सा लेकर 1330 करोड़ से अधिक की परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के गोवा दौरा के तहत कई कार्यक्रम शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी रोजगार मेले में अलग-अलग विभागों के 1930 सरकारी भर्तियों के लिए नियुक्त लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर भी सौंपेंगे. इसके अलावा यहां NIT के स्थायी परिसर का उद्घाटन भी करेंगे.
गोवा दौरे पर पीएम मोदी इंडिया एनर्जी वीक का उद्घाटन भी करेंगे. बता दें कि इंडिया एनर्जी वीक 2024 का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा को लेकर आत्मनिर्भर बनाना है. साथ ही इस क्षेत्र में कार कर रहे लोगों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उन्हें एनर्जी वेल्यू में शामिल करना है. यह कार्यक्रम 6 से 9 फरवरी 2024 तक चलेगा. जिसमें 17 देशों के ऊर्जा मंत्री समेत 35 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. जो अपने-अपने सामान की प्रदर्शनी लगाएंगे. इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, रूस, जर्मनी, कनाडा के पवेलियन बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जनता आपको मां मानती हैं…’ सोनिया गांधी से मिलकर बोले रेवंत रेड्डी- तेलंगाना से लड़े अगला चुनाव
यह भी पढ़ें: ‘एक रोटी से पेट नहीं भरता…’ मांझी ने दिखाए तेवर, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीति गरमाई
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…