देश

CM केजरीवाल के PS और राज्यसभा MP एनडी गुप्ता के घर ED की रेड, आतिशी बोलीं- हम डरेंगे नहीं

ED raids Senior AAP Leaders in Delhi: दिल्ली में ईडी ने आप पार्टी के नेताओं के बड़े ठिकानों पर रेड की है. जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर ईडी छापेमारी कर रही है. ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में यह छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी दिल्ली में करीब 12 ठिकानों पर की जा रही है.

एफआईआर के ईडी ने की छापेमारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य नेताओं के घर पर भी ईडी की रेड चल रही है. जानकारी के अनुसार ईडी की यह छापेमारी दिल्ली जल बोर्ड टेंडर प्रकिया में की गई अनियमितताओं के संबंध में है. सीबीआई और एसीबी की शिकायत के बाद ईडी ने यह छापेमारी की है.

यह भी पढ़ेंः बर्फबारी से कांपे मैदान, उत्तर भारत में कोहरे-शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

यह है मामला

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों की खरीद और लगाने के दौरान कमीशन लिया था. इतना ही नहीं कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया. जानकारी के अनुसार ठेके लेने वाली कंपनी को 38 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया गया था. जबकि कंपनी कई तकनीकी पात्रताएं पूरी नहीं कर रही थी. इसके बावजूद उसे ये टेंडर दिया गया था.

यह भी पढ़ेंः ‘एक रोटी से पेट नहीं भरता…’ मांझी ने दिखाए तेवर, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीति गरमाई

भाजपा हमारी पार्टी को दबाना चाहती है

ईडी की छापेमारी पर मंत्री आतिशी ने कहा, आप नेताओं और आप से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की छापेमारी चल रही है। आप कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के पीए और अन्य के आवास पर छापेमारी चल रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारी पार्टी को दबाना चाहती है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम डरेंगे नहीं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

44 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago