देश

बर्फबारी से कांपे मैदान, उत्तर भारत में कोहरे-शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Today Weather Update Aaj ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद से मैदानी राज्यों में फिर से ठंड लौट आई हैं. देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के बाद हुई बारिश और उसके बादल छाए रहने से ठंड में काफी कमी आई थी, लेकिन एक बार फिर सुबह और शाम में ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिल सकती है.

वहीं राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हुई. इससे ठंड और बढ़ गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. 8 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है. ऐसे में दिल्ली में दिन में धूप खिली रहेगी. जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः ‘एक रोटी से पेट नहीं भरता…’ मांझी ने दिखाए तेवर, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीति गरमाई

मैदानी राज्यों में शीतलहर की संभावना

आईएमडी की मानें तो इस सप्ताह की बारिश की संभावना नहीं है. वहीं कोहरे और शीतलहर भी न के बराबर देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने यह अनुमान मैदानी राज्यों विशेष तौर से हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी,बिहार और राजस्थान के लिए है. पंजाब के कई जिलों में सुबह के दौरान घना कोहरा देखने को मिला. वहीं हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी शीतलहर देखने को मिल सकती है.

कल इन राज्यों में हो सकती है बारिश

बात करें उत्तर पूर्वी राज्यों की तो अरुणाचल प्रदेश में 7 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में UCC विधेयक आज विधानसभा में पेश होगा, सीएम धामी की विपक्ष से अपील- पास कराने में सहयोग करे

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

15 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

30 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

55 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

1 hour ago