पीएम मोदी ने ‘हरिहर सुभाषितम्’ का संस्कृत श्लोक साझा किया
PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत के एक प्रसिद्ध ग्रंथ का सुभाषित शेयर किया. इस श्लोक के जरिए उन्होंने बताया कि विद्या का महत्व सिर्फ पढ़ाई और जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसान के व्यवहार, सोच और जीवन को भी बेहतर बनाती है.
प्रधानमंत्री ने ‘हरिहर सुभाषितम्’ से श्लोक साझा करते हुए लिखा, “उपदिशति लोकवृत्तं वितरति वित्तं विनोदयति चित्तम्. उत्तम्भयति महत्त्वं विद्या हृद्या सुराजसेवेव॥” यह श्लोक ‘इति श्रीहरिहरसुभाषिते बालविनयप्रकरणम्’ के दूसरे अध्याय का सातवां श्लोक है.
उपदिशति लोकवृत्तं वितरति वित्तं विनोदयति चित्तम्।
उत्तम्भयति महत्त्वं विद्या हृद्या सुराजसेवेव॥ pic.twitter.com/aGyBAeszzx
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2026
इसका सरल अर्थ है कि विद्या व्यक्ति को समाज में व्यवहार करने की समझ देती है. यह ज्ञान के साथ समृद्धि का रास्ता भी खोलती है, मन को प्रसन्न रखती है और व्यक्ति के महत्व को बढ़ाती है. श्लोक में विद्या की तुलना सुशासन की सेवा से की गई है, जो मन को प्रिय लगती है और जीवन को बेहतर दिशा देती है.
‘हरिहर सुभाषितम्’ संस्कृत साहित्य का एक चर्चित सुभाषित ग्रंथ है. इसमें जीवन से जुड़े अनुभवों, नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक सीख को सरल और प्रभावशाली सूक्तियों के माध्यम से बताया गया है. संस्कृत में ‘सुभाषित’ का अर्थ सुंदर या सार्थक वचन होता है. ऐसे श्लोक जीवन में सही सोच और बेहतर आचरण की सीख देने के लिए जाने जाते हैं.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी हलचल, सिद्धारमैया की 75% आरक्षण की मांग से सीएम शिवकुमार की बढ़ीं मुश्किलें
प्रधानमंत्री इससे पहले भी लगातार संस्कृत के श्लोक साझा करते रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने एक सुभाषित पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि समझदार व्यक्ति को छोटे-बड़े सभी शास्त्रों से उपयोगी ज्ञान ग्रहण करना चाहिए. इसके लिए उदाहरण दिया गया कि जैसे भौंरा अलग-अलग फूलों से केवल मधुरस लेता है, वैसे ही इंसान को भी हर स्रोत से ज्ञान का सार ग्रहण करना चाहिए.
इससे एक दिन पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने वायु, सूर्य और वर्षा से जुड़े वैदिक मंत्र को साझा किया था. इसका संदेश प्रकृति के तत्वों से कल्याण और सुख की कामना से जुड़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…