देश

अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी का हरियाणा दौरा, देंगे अरबों की सौगात

अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे. इस अवसर पर वे हिसार और यमुनानगर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. यह दौरा न केवल प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क, ऊर्जा और स्वच्छता के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग साबित होगा.

हिसार एयरपोर्ट को मिला नया आयाम

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:15 बजे हिसार पहुंचेंगे, जहां वे हिसार से अयोध्या के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही, वे महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखेंगे.

लगभग ₹410 करोड़ की लागत से बनने वाला यह टर्मिनल एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, मालवाहक टर्मिनल और ATC भवन से सुसज्जित होगा. यह परियोजना हरियाणा की विमानन कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगी. हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो उड़ानों के अलावा जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी उड़ानें उपलब्ध होंगी.

ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा बूस्ट

प्रधानमंत्री इसके बाद यमुनानगर में दोपहर लगभग 12:30 बजे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इस दौरान वे देवबंदु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल यूनिट की आधारशिला रखेंगे. लगभग ₹8,470 करोड़ की लागत से 233 एकड़ क्षेत्र में फैली इस परियोजना से हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा और राज्य को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी.

गोबरधन योजना को नई ताकत

स्वच्छ ऊर्जा और जैविक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री मुखरबपुर, यमुनानगर में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की नींव रखेंगे. यह संयंत्र हर वर्ष 2,600 मीट्रिक टन गैस का उत्पादन करेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए स्रोत खोलेगा.

सड़क नेटवर्क को मजबूती

प्रधानमंत्री ₹1,070 करोड़ की लागत से बनी 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बायपास परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना भारतमाला परियोजना के तहत पूरी की गई है. इसके बन जाने से रेवाड़ी शहर का यातायात जाम मुक्त होगा और दिल्ली–नारनौल के बीच यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आएगी.

जनता को संबोधन

इन सभी विकास कार्यों के पश्चात प्रधानमंत्री दोनों स्थानों – हिसार और यमुनानगर में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे और देश की प्रगति में इन परियोजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे.


इसे भी पढ़ें- Herald House Case: ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की 661 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस


–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago