देश

PM मोदी ने गोवा में ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- यहां आए लोग यादें लेकर जाएंगे

PM Modi in Goa India Energy Week 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज 6 फरवरी गोवा के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने ऑयल एंड नेचुरल गैस काॅपोर्रेशन के सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया. इस सेंटर के उद्घाटन से समुद्री रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. तथा हर साल 10 से 15 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके साथ ही पीएम गोवा में एनर्जी वीक का भी उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम विश्व की लीडिंग तेल-गैस कंपनियों के साथ चर्चा करेंगे.

सर्वाइवल सेंटर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि भारत ऊर्जा सप्ताह का यह आयोजन गोवा में हो रहा है जो हमेशा ऊर्जा से भरा रहता है. गोवा अपने आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है. दुनिया भर से यहां आने वाले पर्यटक यहां की खूबसूरती और संस्कृति से प्रभावित होते हैं. गोवा एक ऐसा राज्य है जो विकास के नए प्रतिमान छू रहा है, इसलिए आज जब हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने के लिए एक साथ आए हैं, तो गोवा इसके लिए एक आदर्श स्थान है. इस समिट में आने वाले सभी विदेशी मेहमान अपने साथ गोवा की जीवन भर की यादें लेकर जाएंगे.

IMF की भविष्यवाणी हम इसी गति से आगे बढ़ेंगे- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह का यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण समय में हो रहा है. इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की जीडीपी दर एक बार फिर 7.5% बढ़ गई है. यह दर वैश्विक वृद्धि को लेकर लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक है. भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और हाल ही में IMF ने भी भविष्यवाणी की है कि हम इसी गति से आगे बढ़ेंगे.

इसके बाद पौने तीन बजे विकसित गोवा कार्यक्रम 2047 में भी शामिल होंगे. यहां इस दौरान वे 1330 करोड़ रुपए से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में नई सरकारी भर्तियों के नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. वहीं पीएम एनआईटी गोवा के स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे.

जानें क्या है इंडिया एनर्जी वीक

इंडिया एनर्जी वीक 2024 उर्जा आवश्यकताओं में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है. इसके तहत स्टार्टअप को प्रोत्साहन देकर उन्हें एनर्जी वेल्यू चेन में लाना है. यह कार्यक्रम 6 से 9 फरवरी तक चलेगा. इस कार्यक्रम 17 देशों के उर्जा मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा इसमें 35 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे. इसके अलावा 900 से ज्यादा लोग सामानों की प्रदर्शनी लगाएंगे. इस कार्यक्रम में कनाडा, नीदरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका में पैवेलियन बनाए गए हैं.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

8 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago