देश

UP Politics: इस बार भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का कटेगा टिकट! इन सीटों पर दिख सकते हैं नए चेहरे

UP Politics: भाजपा लगातार आने वाले लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2024) को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. इस बार भाजपा ने यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का दावा किया है और इसी आधार पर तैयारी कर रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में इस लक्ष्य को साधने के लिए मंथन जारी है. लगातार बैठकें हो रही हैं तो वहीं अब टिकट को लेकर बंटवारा होने की खबर भी सामने आ रही है. पार्टी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भाजपा में बड़े स्तर पर नेताओं की टिकट कट सकता है और तमाम जगहों से नए चेहरे देखने को मिल सकता हैं.

इतने सीटों पर बदलेंगे प्रत्याशी

इस संबंध में राजनीतिक जानकार बताते हैं कि, इस बार करीब 30 से 40 ऐसी सीटें हैं, जहां के प्रत्याशी बदलने को लेकर भाजपा मंथन कर रही है. नोएडा से लेकर बलिया तक कई ऐसे सांसद हैं जो या तो 75 की उम्र की सीमा पार कर चुके हैं या जो कई बार के सांसद रह चुके हैं या जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है. ऐसे सांसदों को पार्टी ने चिह्नित कर लिया है और इस बार उनकी जगह पर युवाओं को टिकट दिया जा सकता है.

इन दिग्गज नेताओं का कट सकता है टिकट

पार्टी सूत्रों की मानें तो जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने का अनुमान है उन सीटों में सुल्तानपुर की सीट के साथ ही कई महत्वपूर्ण सीट शामिल है. खबरों की मानें तो सुल्तानपुर से मेनका गांधी, पीलीभीत से वरुण गांधी, कानपुर से सत्यदेव पचौरी, मथुरा से हेमा मालिनी आदि सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा है. इसी के साथ ही बाराबंकी सीट से भी नया प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा है तो वहीं कुशीनगर से आरपीएन सिंह को लड़ाने की खबर सामने आ रही है. प्रयागराज से रीता बहुगुणा का टिकट भी कट सकता है. तो देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी की जगह पर कोई नया चेहरा दिखाई पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-UP Budget 2024: योगी के बजट पर अखिलेश ने उठाए कई सवाल, मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का बदल दिया नाम, बोले- ‘सांड…”

अयोध्या से होगा कोई नया प्रत्याशी!

वहीं अकबरपुर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही वर्तमान में राजनीति का केंद्र बनी अयोध्या से किसी बड़े आदमी के चुनाव लड़ाने के कयास लगाए जा रहे हैं. गाजीपुर की सीट पर राजभर को लड़ाया जा सकता है तो वहीं अलीगढ़ के साथ ही कई अन्य सीटों पर भी बड़ा बदलाव दिखाई पड़ सकता है. खबर सामने आ रही है कि, 2019 में हारी हुई 16 सीटों पर भाजपा इसी महीने प्रत्याशी घोषित कर सकती है. इस सम्बंध में 18 फरवरी को दिल्ली में बैठक होने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago