खेल

T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क में टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच से पहले चुना मैदानी सत्र का विकल्प

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई है. बुधवार को टीम इंडिया ने अपना मैदानी सत्र आयोजित किया. स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने हल्का रनिंग सत्र कराया जिसके साथ कुछ हल्की गतिविधियां थीं. भारतीय टीम किसी तरह के क्रिकेट अभ्यास से दूर रही क्योंकि वे अमेरिका के टाइम जोन से अभ्यस्त हो रहे हैं.

टीम इंडिया ने मैदान पर बहाया पसीना

सोहम देसाई ने बीसीसीआई से कहा,“हमारा आज कोई अभ्यास सत्र नहीं था और इस मैदानी सत्र का उद्देश्य शरीर को टाइम जोन से अभ्यस्त कराना है और आगामी चुनौतियों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना है. हम इस समय यही काम कर रहे हैं.”

रोहित समेत कई खिलाड़ी हुए शामिल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत,शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और यात्रा विकल्प शुभमन गिल तथा खलील अहमद इन गतिविधियों में शामिल थे.

5 जून से अभियान की शुरुआत

बता दें कि भारत को एकमात्र अभ्यास मैच 1 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. भारत का विश्व कप अभियान 5 जून को न्यूयॉर्क में ग्रुप ए के प्रतिद्वंद्वी आयरलैंड के खिलाफ मैच से शुरू होगा. इसके बाद 9 जून को बहु प्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी, 12 जून को अमेरिका से मुकाबला होगा. इसके बाद टीम इंडिया फ्लोरिडा जाएगी, जहां 15 जून को इसका सामना कनाडा से होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के कुछ सदस्य न्यूयॉर्क के लिए रवाना, रोहित-पंत समेत ये खिलाड़ी शामिल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago