होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
LPG Gas Cylinder Price: प्रतीकात्मक तस्वीर
देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आने वाला है. ऐसे में अब महीने की पहली तारिख के दिन गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है. एक बार फिर से आम आदमी के जेब पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है. बता दें कि 15 दिन के अंदर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है. पिछले महीने 16 नवंबर के दिन ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के बदलाव देखने को मिला थी. वहीं इससे पहले 1 नवंबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा देखा गया था.
राहत की बात ये है कि इस बार इजाफा मामूली किया गया है. हम बात करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की तो इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. इसके दाम में बदलाव आखिरी बार अगस्त के महीनें में हुआ था. इस दौरान सरकार ने जनता को राहत देने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपए की कमी की थी. तो आइए जानते है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितने का इजाफा हुआ है.
देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अधिक वृद्धि नहीं हुई है. बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां गैस के दामों में 21 रुपए की गिरावट हुई है. साथ ही मुंबई में 21 रुपए की बढोत्तरी देखने को मिली है. पहले दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए थे जो अब कम होकर 1796.50 रुपए पर हो गया है. वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए हो चुकी है. साथ ही कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 की वृद्धि देखने को मिली है. इसके दाम पहले 1885.50 रुपए थे जो अब बढ़कर 1908 रुपए हो गए हैं. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में जहां सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है वो है चेन्नई. यहां 26.5 रुपए के इजाफा के साथ दाम 1942 रुपए से बढ़कर 1968.50 रुपए हो गया है.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…