अजय राय-फाइल फोटो
Congress Candidates List in UP: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 17 में से 9 उम्मीदवारों का चयन कर लिया है. यह दावा सूत्रों ने किया है. सूत्रों के मुताबिक संसदीय बोर्ड की अनुमति के बाद लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होगी. अगर सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया अजय राय वाराणसी के बजाय देवरिया से भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.
अजय राय को लेकर पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अजय राय को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 14.44 फीसदी मत मिले थे. ऐसे में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की तरफ से अजय राय सबसे मजबूत दावेदार हैं वहीं अन्दरखाने वाराणसी को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व डॉ• राजेश मिश्रा के नाम पर भी मंथन कर रहा है. कांग्रेस पार्टी देवरिया से किसी भूमिहार को प्रत्याशी बनाकर वहां से जीत सुनिश्चित करना चाहती है.
देवरिया से लड़ सकते हैं अजय राय
इण्डिया गठबंधन में कांग्रेस पार्टी भूमिहार बाहुल्य बलिया और घोसी लोकसभा क्षेत्र को लेकर भी दावेदारी पेश कर रही थी लेकिन जब यहां बात नहीं बनी तो कांग्रेस ने देवरिया पर सहमति बनाई. देवरिया लोकसभा क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से पथरदेवा और तमकुहीराज से भूमिहार जाति से ताल्लुक रखने वाले ही विधायक हैं वहीं देवरिया लोकसभा क्षेत्र के नये परिशिमन में बने रामपुर कारखाना को छोड़कर हर विधानसभा क्षेत्र से भूमिहार जाति के विधायक रह चुके हैं. देवरिया लोकसभा क्षेत्र में तकरीबन 1 लाख 88 हजार भूमिहार मतदाता हैं. ऐसे में अगर कांग्रेस वहां से भूमिहार जाति का प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है.
देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह,कौशल सिंह (मुन्ना राय) और अजय लल्लू की भी दावेदारी है, एक दूसरे दल के बड़े नेता भी कांग्रेस के सम्पर्क में लगातार बने हुए हैं. वहीं सहारनपुर में 2019 के चुनाव में इमरान मसूद तीसरे स्थान पर रहे थे इस बार उन्हें फिर उम्मीदवार बनाने की तैयारी है. वहीं अमरोहा से बसपा के निष्कसित दानिश अली, बाराबंकी से पीएल पुनिया के बेटे तनुज पूनिया, झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप जैन, गाजियाबाद से डाली शर्मा, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार या डॉ• सीपी राय चुनाव लड़ सकते हैं.
इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक कानपुर नगर से आलोक मिश्रा और अजय कपूर में से कोई एक मथुरा से पूर्व एमएलसी प्रदीप माथुर, बांसगांव से कमल किशोर कमांडो और बुलंदशहर से बंसी सिंह के नाम पर विचार चल रहा है. प्रयागराज से अनुग्रह नारायण सिंह को चुनाव लड़ाया जा सकता है.
कांग्रेस यूपी के इन लोकसभा क्षेत्रों से लड़ेगी चुनाव
सपा की तरफ से कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया की सीटें दी गई हैं. वैसे यह माना जा रहा है कि कांग्रेस इसमें से बुलंदशहर या मथुरा में से कोई एक सीट सपा को देकर, उसके बदले में श्रावस्ती सीट अपने हिस्से में ले सकती है.
इसके अलावा सपा ने अभी तक 31 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिसमें वाराणसी शामिल है. अब जबकि वाराणसी सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है ऐसे में अब वहां से इण्डिया गठबंधन का नया उम्मीदवार सामने आ सकता है.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…