देश

PM मोदी ने ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से बातचीत की, बताया-कृषि और अन्य स्थानीय उद्यमों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कैसे लाभ होगा

PM Modi In Arunachal Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने 5,100 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से बातचीत की.

ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘व्यापारियों और उद्यमियों ने जीएसटी सुधारों और जीएसटी बचत उत्सव के शुभारंभ की सराहना की. उन्होंने बताया कि इन पहलों से मत्स्य पालन, कृषि और अन्य स्थानीय उद्यमों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कैसे लाभ होगा. मैंने गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और भारत में निर्मित उत्पादों को खरीदने की प्रबल भावना को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया.’

इससे पहले, उन्होंने ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में एक प्रदर्शनी का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों से बातचीत की और जीएसटी सुधार पर उनके विचार जाने. इस दौरान, पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में रखे गए स्थानीय उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, ‘आज सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत के साथ भारत की आर्थिक यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया और, उगते सूरज की खूबसूरत धरती अरुणाचल प्रदेश से बेहतर जगह और क्या हो सकती है?’

अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘ईटानगर में, मैं स्थानीय व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से मिला, जिन्होंने सुगंधित चाय, स्वादिष्ट अचार, हल्दी, बेकरी उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की एक  की. उन्होंने जीएसटी सुधारों पर खुशी जताई. साथ ही, उन्हें ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ के पोस्टर भी दिए, जिन्हें उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी दुकानों पर लगाने के लिए कहा.’

घर-परिवार का बजट सस्ता होने की घोषणा

सोमवार को पीएम मोदी ने ईटानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता से मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलवाई और ‘जीएसटी बचत उत्सव’ में हिस्सा लेने की अपील की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘बहुत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें आई हैं, मैं आपको जीएसटी बचत उत्सव की बधाई दूंगा. नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म का बहुत बड़ा फायदा उन्हें ही मिलने वाला है. आपको अब हर महीने घर के बजट में बहुत राहत मिलने वाली है. किचन का सामान हो, बच्चों की पढ़ाई की चीजें हों, जूते-कपड़े हों, अब ये और सस्ते हो गए हैं.’

ये भी पढ़ें: GST 2.0 का ‘बचत उत्सव’: अरुणाचल में PM मोदी ने व्यापारियों को दिया ये खास तोहफा; ईटानगर में हुआ जोरदार स्वागत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago