देशभर में माता की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। शक्तिपीठ नगरी उज्जैन में भी नवरात्रि का उल्लास चरम पर है। नवरात्रि के आरंभ होते ही यहाँ के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। उज्जैन का प्रसिद्ध माता हरसिद्धि मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है, और यही वजह है कि नवरात्रि के मौके पर यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन के माता हरसिद्धि मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद खास है। मान्यता है कि यहाँ सती माता की कोहनी गिरी थी और तभी से यह स्थान शक्ति साधना का प्रमुख केंद्र बन गया। माता हरसिद्धि सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य देवी भी मानी जाती हैं और विक्रम संवत की शुरुआत भी यहीं से होती है। करीब चार हजार साल पुराने इस मंदिर का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है। नवरात्रि में यहाँ विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन होता है। पुजारी लाला गिरी के मुताबिक माता की दिव्य प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाता है और शाम सात बजे ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य आरती संपन्न होती है…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…