पीएम मोदी ने त्रिशुर के गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना की.
PM Modi Kerala Visit Update: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम मोदी लगातार मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे है. मंगवार को उन्होंने आंध्र के लेपाक्षी मंदिर में पूजा की थीं. वहीं आज उन्होंने केरल के गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए. गुरुवयूर मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी 10 बजकर 30 मिनट पर त्रिप्रयार राम मंदिर गए और दर्शन किए.
यह भी पढ़ेंः मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक CPR पर गिरी गाज, सरकार ने FCRA लाइसेंस किया रद्द
बता दें कि पीएम मोदी दो दिन के आंध्रप्रदेश और केरल के दौरे पर हैं. वे आज 12 बजे कोच्चि में 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी कल यानी 16 जनवरी की शाम को केरल पहुंच गए थे. केरल पहुंचने के बाद उन्होंने एर्नाकुलम में 1.5 किमी. लंबा रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.
पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार आज पीएम मोदी केरल के कोच्चि में 1800 करोड़ की लागत से बने नया ड्राई डॉक का उद्घाटन करेंगे. इससे समुद्री बुनियादी ढांचा मजबूत होगा.
इसके अलावा पीएम इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट को 970 करोड़ की लागत से बनाया गया है. इसमें 6 हजार टन की क्षमता वाले एक जहाज सिस्टम, ट्रांसफर सिस्टम की सुविधा है। यह एक साथ 7 जहाजों की रिपेयर कर सकता है.
यह भी पढ़ेंः कितना खतरनाक है ‘जैश अल अदल’, जानें हमले के बाद पाकिस्तान क्यों हुआ आग-बबूला?
वहीं पीएम कोच्चि के पुथुवाइपीन में इंडियन ऑयल के एलपीजी इम्पोर्ट टर्मिनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इसको 1236 करोड़ की लागत से बनाया गया है.
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…