Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में की पूजा-अर्चना, थोड़ी देर में केरल को देंगे 4000 करोड़ की सौगात

PM Modi Kerala Visit Update: पीएम मोदी पिछले 15 दिनों में तीसरी बार दक्षिण के दौरे पर हैं। इस दौरान वे लगातार मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहे हैं.

PM Modi Kerala Visit Update

पीएम मोदी ने त्रिशुर के गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना की.

PM Modi Kerala Visit Update: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम मोदी लगातार मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे है. मंगवार को उन्होंने आंध्र के लेपाक्षी मंदिर में पूजा की थीं. वहीं आज उन्होंने केरल के गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए. गुरुवयूर मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी 10 बजकर 30 मिनट पर त्रिप्रयार राम मंदिर गए और दर्शन किए.

यह भी पढ़ेंः मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक CPR पर गिरी गाज, सरकार ने FCRA लाइसेंस किया रद्द

बता दें कि पीएम मोदी दो दिन के आंध्रप्रदेश और केरल के दौरे पर हैं. वे आज 12 बजे कोच्चि में 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी कल यानी 16 जनवरी की शाम को केरल पहुंच गए थे. केरल पहुंचने के बाद उन्होंने एर्नाकुलम में 1.5 किमी. लंबा रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.

इन प्रोजेक्टस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार आज पीएम मोदी केरल के कोच्चि में 1800 करोड़ की लागत से बने नया ड्राई डॉक का उद्घाटन करेंगे. इससे समुद्री बुनियादी ढांचा मजबूत होगा.

इसके अलावा पीएम इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट को 970 करोड़ की लागत से बनाया गया है. इसमें 6 हजार टन की क्षमता वाले एक जहाज सिस्टम, ट्रांसफर सिस्टम की सुविधा है। यह एक साथ 7 जहाजों की रिपेयर कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः कितना खतरनाक है ‘जैश अल अदल’, जानें हमले के बाद पाकिस्तान क्यों हुआ आग-बबूला?

वहीं पीएम कोच्चि के पुथुवाइपीन में इंडियन ऑयल के एलपीजी इम्पोर्ट टर्मिनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इसको 1236 करोड़ की लागत से बनाया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital