Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक CPR पर गिरी गाज, सरकार ने FCRA लाइसेंस किया रद्द

MHA Suspend Yamini Think Tank FCRA License: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक CPR का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है.

MHA Suspend Yamini Think Tank FCRA License

सरकार ने रद्द किया यामिनी के थिंक टैंक सीपीआर का FCRA लाइसेंस.

MHA Suspend Yamini Think Tank FCRA License: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी के नेतृत्व वाले थिंक टैंक CPR का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस थिंक टैंक का नाम सेंटर फाॅर पाॅलिसी रिसर्च (सीपीआर) है. जानकारी के अनुसार यह थिंक टैंक कई नियमों का उल्लंघन कर रहा था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यामिनी के नेतृत्व वाले इस थिंक टैंक पर सरकार की नजर थी. ऐसे में नियम तोड़ने के आरोप में सरकार ने FCRA लाइसेंस निरस्त कर दिया है। बीते साल गृह मंत्रालय ने CPR का लाइसेंस सस्पेंड किया था.

यह भी पढ़ेंः गलवान के बाद भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन को 2 बार धूल चटाई, आर्मी दिवस पर ऐसे हुआ खुलासा

इसलिए चला सरकार का डंडा

जानकारी के अनुसार सीपीआर को फोर्ड फाउंडेशन समेत कई विदेशी संस्थाओं से पैसा मिला था. इस संगठन पर आरोप है कि उसने गुजरात की सोशल वर्कर तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ को चंदा भी दिया था. बता दें कि गृह मंत्रालय ने साल 2016 में तीस्ता के एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया था.

नीतिगत मुद्दों पर गहन रिसर्च करता था थिंक टैंक

कांग्रेस नेता की बेटी के नेतृत्व वाला एनजीओ थिंक टैंक 21वीं सदी के नीतिगत मुद्दों पर गहन रिसर्च करता है. संस्था की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार सीपीआर के जरिए भारत के थिंकर और पाॅलिसी मेकर्स एक साथ बैठकर नीतिगत फैसलों पर चर्चा करते थे. बता दें कि केंद्र सरकार लगातार विदेशों से मिलने वाले फंड को लेकर सख्ती बरत रही है. सीपीआर के अलावा सरकार न्यूजक्लिक और ऑक्सफैम समेत कई संस्थाओं का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra: पहले सांसदी गई, अब जबरन छीना जाएगा बंगला, महुआ मोइत्रा को जारी किया गया बेदखली का नोटिस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital