देश

“देश भी घर की तरह है, घर में पैसे होने चाहिए”, वाराणसी में बोले पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी में भाग लिया. इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश के सभी लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए समय दे रहे हैं, जा रहे हैं. यहां (वाराणसी) के सांसद के नाते मेरा भी दायित्व बनता था कि मुझे भी उस कार्यक्रम में समय देना चाहिए. आज मैं सांसद के रूप में, आपके सेवक के रूप में आप ही की तरह इस यात्रा में हिस्सा लेने आया हूं.”

योजना बिना किसी परेशानी के जनता तक पहुंचे:  पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे देश में सरकारें तो बहुत आईं, योजनाएं भी बहुत बनीं, बड़ी-बड़ी बातें हुईं और उन सबका निचोड़ मुझे लगा कि सरकार जो योजना बनाती है, जिसके लिए बनाती है, जिस काम के लिए बनाती है वो सही समय पर बिना किसी परेशानी के उस तक पहुंचे.”

पीएम मोदी ने कहा कि देश भी घर की तरह है. घर में पैसे होने चाहिए. वैसे ही देश के पास भी पैसे होने चाहिए. इससे हर किसी की जरूरतें पूरी होती हैं. भारत विकसित हो गया न तो मुसीबतें खत्म हो जाएंगी. आपके सेवक के नाते, सांसद के नाते मैं काम करूंगा लेकिन आपने जो मुझे जो देश का काम किया है महादेव की कृपा से पीछे न रहूंगा. अतः यात्रा कम से कम काशी में तो ढीली नहीं रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद धुआं-धुआं करने के मामले में जयराम रमेश ने PM मोदी को फिर घेरा, बोले- बहस से भाग रहे हैं प्रधानमंत्री

अमीर गरीब का भेद मिट गया: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक सरकारी मुलाजिम जब यह सुनता है कि उसके कि काम से किसी को फायदा मिल गया तो उसे सुकून मिलता है. मुझे भी अच्छा लगता है जब लोग कहते हैं मुझे फायदा मिला. एक बहन कह रही थी, अमीर गरीब का भेद मिट गया. जब वो कहता है कि जब मैं पक्के घर में रहने गया तो आत्मविश्वास इतना बढ़ गया. पक्का घर मिलते ही दीवारें नहीं, छत ही नहीं जिंदगी आत्मविश्वास से भर गई है. उस लाभार्थी के मुंह से सुन लगता है जीवन धन्य हो गया कि चलो किसी की जिंदगी में बदलाव आ गया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

7 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

20 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

26 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

41 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

48 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

51 minutes ago