शिवपाल सिंह यादव
UP Politics: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी दौरान सपा ने इंडिया गठबंधन के पीएम पद के चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “इंडिया गठबंधन के पास PM पद के कई चेहरे… ” . उन्होंने सीटों के तालमेल को लेकर भी बड़ी बात कही है. साथ ही ये भी कहा कि हमने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है.
मुजफ्फरनगर जनपद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पत्रकारों से इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं. समय आने पर सीटों पर भी तालमेल हो जाएगा और पीएम चेहरे का भी खुलासा कर दिया जाएगा. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है. बता दें कि पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह तैयारी में जुट जाएं. बसपा को इंडिया गठबंधन में मिलाने को लेकर कहा कि पहले बसपा नेता भाजपा से तो दूरी बना लें. यह हम पहले कई बार कह चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर से जोर देकर कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 के लिए ही बनाया गया है. बता दें कि मुजफ्फरनगर के बाद शिवपाल सहारनपुर के लिए रवाना हो गए.
इस मौके पर तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर शिवपाल ने कहा कि हम जनता के समर्थन को स्वीकार करते है. इसी के साथ ये भी कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटा देंगे.
उन्होंने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की भूमिका को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने आगे बताया कि इसी तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए ही वह प्रदेश भर के जिलों में दौरे पर निकले हैं और इसी मामले में वह मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं. इसी के साथ कहा कि यहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी. शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि इस बार भाजपा को हराकर प्रदेश और देश की सत्ता से बाहर करना है, इसीलिए वह कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. उन्होंने आह्वान किया कि इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़कर भाजपा को देश की सत्ता से हटाएगा.
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…